संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। विधायक दल की बैठक में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने क्षेत्र की मांगों के साथ सरपंचों को शक्तियां देने, नंबरदारों के रिक्त पद भरने, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की। मुख्यमंत्री ने कोसली विधायकों की तमाम मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उनके समाधान की दिशा में शीघ्र कदम उठाने की बात कही।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरपंचों को गांव के विकास पर खर्च करने वाली राशि की सीमा तय करने व ऑनलाइन आवेदनों की प्रक्रिया में गांव का विकास प्रभावित हो रहा है। इसलिए विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष सरपंचों को पहले की तरह उनकी तमाम शक्तियों को पुन: दिए जाने की मांग रखी। नंबरदारों के रिक्त पदों को तुरंत भरकर उनकी समस्याओं का समाधान करने, आंगनवाड़ी वर्करों तथ आशा वर्करों की भी लंबित मांगों का यथासंभव जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मुद्दा भी उठाया।
कोसली विधायक ने विधायक दल की बैठक में कहा कि प्रापर्टी आईडी की प्रक्रिया जटिल होने के कारण आमजन काफी परेशान है। इसकी प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द सुलभ बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
क