फोटो : 15बाबा रामस्वरूपदास मंदिर में बर्तन भेंट करते साथ में महंत नरोतमदास ओर दीपदास। स्रोत
डहीना। क्षेत्र के गांव सीहा के बाबा रामस्वरूपदास मंदिर में गांव सीहा निवासी सोनू ने बर्तन भेंट किए ओर महंत नरोतमदास महाराज ओर दीपदास महाराज से आशीर्वाद लिया।
सोनू ने चेन्नई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में 20 लाख रुपये पैकेज पर नौकरी को ज्वाइन किया है।
महंत नरोतमदास ने सोनू को आशीर्वाद देकर कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी से बड़ी मंजिल को भी हासिल कर लेते हैं। इस मौके पर रामनिवास पंच, प्राचार्य नरेश शर्मा भी मौजूद थे ।