जिले में खाद की किल्लत से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद मिलने की सूचना पर शनिवार को दी डहीना सहकारी समिति में हजारों की संख्या में किसानों ने रात से ही लाईन लगाना शुरू कर दिया लेकिन अचानक खाद खत्म होने के बाद खाद से वंचित किसानों ने हंगामा किया।
पैक्स डहीना प्रबंधक ने किसानों को आश्वासन दिया कि डहीना पैक्स के अधीन तीनों गोदामों में खाद नहीं आ जाता तब खाद वितरित नहीं किया जाएगा। खाद नहीं मिलने से परेशान खाली हाथ वापिस घर को लौट गए। किसान सज्जन सिंह, बिल्लू, राजा, नरेंद्र, हरपाल, शमशेर, सुनीता देवी, रविंद्रा देवी, रामभतेरी देवी आदि ने बताया कि बाजरे की फसल कटाई के बाद खेत खाली हो गए और सरसों बिजाई का काम शुरू हो गया है लेकिन खाद नहीं से सरसों बुआई नही हो पा रही है। किसानों ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी डहीना पैक्स में खाद वितरण किया जाएगा। खाद की सूचना पर रात्रि से किसान एकत्रित होने शुरू हो गए। डहीना पैक्स के नीचे 9 गांव आते है। 9 गांवों के किसान खाद लेने के लिए रात से लाइनों में लगे रहे। किसानों ने बताया कि 1 आधार कार्ड 2 बैग खाद का वितरण किया जा रहा है। किसानों ने अगर जल्द ही किसानों को खाद नहीं मिला तो बिजाई का कार्य रूक जाएगा।
पैक्स डहीना प्रबंधक भूमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक ट्रक खाद का आया था। खाद लेने वाले संख्या ज्यादा होने से खाद वितरण का कार्य रोक दिया गया और उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया। उन्होंने कहा कि डहीना पैक्स के अधीन सभी गोदामों में जब तक खाद नहीं पहुंच जाता तब तक डहीना में खाद वितरण नहीं किया जाएगा। खाद की कमी नहीं है आने के देरी है। जल्द ही किसानों की खाद की समस्या को दूर किया जाएगा।