फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में मनाया संयुक्त राष्ट्र दिवस

विज्ञापन
रेवाड़ी। विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य वक्ता। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति व विजिटिंग प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग से प्रोफेसर आरएस यादव रहे। उन्होंने वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो वैश्विक सुरक्षा और शांति को बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद, मानव अधिकार, शरणार्थियों की समस्याएं, तस्करी, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत, निशस्त्रीकरण, स्वास्थ्य, व्यापार, अंतरराष्ट्रीय कानून आदि विषय पर समस्याओं के समाधान में भूमिका निभाता है। साथ में विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से भी विद्यार्थियों को अवगत किया। विभाग में संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम छात्रा करीना, द्वितीय ज्योति, तृतीय मोनिका रही। चौथे स्थान पर अंजलि रही। सभी विजेताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षिका डॉ. अंशु यादव, प्रोफेसर आरएस यादव, प्रोफेसर विकास बत्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. जसविंदर, डॉ. देवेंद्र, डॉ. रितु बजाज, पंकज, अंकित, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें