रेवाड़ी। राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बूढ़पुर में स्कूल की मुख्याध्यापिका पूनम कुमारी की ओर से प्रशिक्षण ले रही छात्राओं के लिए एक विजिट टूर को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रशिक्षण टूर इंचार्ज ब्यूटी ट्रेनर मीनू चौधरी ने छात्राओं को कोनसीवास रोड स्थित ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन की नई टेक्नोलॉजी के गुर सिखाए।
पार्लर संचालिका राधिका यादव द्वारा सभी छात्राओं को ब्यूटीशियन संबंधित सभी बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अभ्यास कराया गया। उन्होंने छात्राओं को पीआरपी ट्रीटमेंट, मेसो थेरेपी, टैटू रिमूवल, परमानेंट मेकअप, कॉस्मेटोलॉजी, नेल एक्टेंशन, एडवांस मेकअप सहित अन्य कोर्स संबंधित सभी जानकारियों से अगवत कराया गया। मौके पर ब्यूटी ट्रेनर मीनू चौधरी, कीर्ति यादव, पार्लर संचालिका राधिका यादव, पार्लर सहयोगी ममता, प्रिटी, अन्नू आदि उपस्थित रहा।