फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने दिए निर्देश, 15 दिन में फसलों की गिरदावरी पूरी कर रिपोर्ट भेजें अधिकारी

Sat, 25 Mar 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खेत में बिछी गेहूं की फसल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी जिले में ओलावृष्टि के बाद फसलों के नुकसान के आंकलन के लिए विशेष गिरदावरी का कार्य जल्द ही शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उच्च अधिकारियों के साथ उपायुक्त से इस विषय पर बातचीत हो गई है।
राव ने कहा कि किसानों के हित के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार खड़ी हुई है और विशेष गिरदावरी कर किसानों को राहत दी जाएगी। किसानों के हुए नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जाएगी किसान इस बात से निश्चित रहें और गिरदावरी कर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि विशेष गिरदावरी और मुआवजा न मिलने तक किसानों को कर्ज वसूली, बैंक ऋण आदि के लिए परेशान ना किया जाए। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर बात करेंगे कि किसानों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है और किसानों को कर्ज वसूली व बैंक ऋण आदि में परेशान ना किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने उपायुक्त व कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल का बीमा करने वाली कंपनियों को निर्देश जारी करें कि वह कागजी कार्रवाई पूरा करने में किसानों को परेशान ना करें और प्राथमिकता से उनके मसले हल करवाकर बीमा दिलवाएं। राव ने उपायुक्त से कहा कि वे कृषि अधिकारियों को निर्देश दे कि पोर्टल पर किसानों की फसलों का नुकसान चढ़ाने के लिए उनका सहयोग करें और अतिरिक्त कर्मचारी भी लगाने पड़े तो उसके लिए लगाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गिरदावरी कार्य प्रमुखता से पूरा किया जाए और 15 दिन के अंदर गिरदावरी पूरी कर मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें