फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जेल में हवालाती की मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; तीन दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी

Mon, 27 Jul 2026 02:24 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने आरोपी को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
रेवाड़ी जिला जेल में आरोपी हवालाती की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी जिला जेल में बंद साइबर ठगी के एक आरोपी हवालाती की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के गजानन महाराज नगर, संभाजी नगर निवासी 40 वर्षीय राहुल राजेंद्र कदम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राहुल साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता था। साइबर थाना पुलिस ने उसे 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अगले दिन अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया था।

सोमवार सुबह जेल में बंद राहुल ने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। जेल प्रशासन ने बिना देर किए उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से चर्चा का विषय बनी जिला जेल

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से जिला जेल लगातार चर्चाओं में रही है। इससे पहले साइबर ठगी के दो आरोपी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। वहीं एक अन्य मामले में धतूरा मिले भोजन का सेवन करने से एक कैदी की तबीयत बिगड़ गई थी। अब हवालाती की मौत के बाद एक बार फिर जिला जेल की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें