फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोकलगढ़ में प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Sun, 26 Jul 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्लाइवुड गोदाम में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के निकट गोकलगढ़ टी-पॉइंट स्थित एक प्लाईवुड के गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 12 गाड़ियों की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

गांव गोकलगढ़ टी-पॉइंट के पास वुड स्टूडियो नाम से प्लाईवुड का शोरूम व गोदाम है। रविवार सुबह आग लग गई। सुबह छह बजे अचानक गोदाम से धुआं और लपटें उठने लगीं। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम में आग फैल गई।
आग लगने के समय गोदाम के बाहर पांच मजदूर सोए हुए थे। आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बाहर सो रहे मजदूरों को जगाया। इसके बाद सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए। मजदूरों के बाहर निकलते ही आग ने उस हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां वे सो रहे थे।
विज्ञापन

आग की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। घटना की जानकारी होते ही रेवाड़ी फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए धारूहेड़ा, बावल आईएमटी सहित अन्य केंद्रों से अतिरिक्त दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दमकल की 12 गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने ढाई घंटे की मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग इतनी भीषण थी कि बार-बार दमकल वाहनों को रिफिल करवाना पड़ा। सभी वाहनों को 2 से 3 चक्कर लगाने पड़े। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोदाम के पिछले हिस्से में रखा अधिकांश प्लाईवुड और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका है।

गोदाम का पिछला हिस्सा पूरी तरह जला
आग लगने से गोदाम का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल गया, जबकि दमकल कर्मियों ने समय रहते सामने के हिस्से में रखा कुछ सामान सुरक्षित निकाल लिया। गोदाम के आस-पास अन्य दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण आग फैलने का खतरा लगातार बना रहा। दमकल विभाग की तत्परता से आग को अन्य दुकानों तक पहुंचने से रोक लिया गया, जिससे आस-पास के व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौके का लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली और जिला परिषद के पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से राहत कार्य में तेजी लाने को कहा। व्यापारियों ने भी प्रशासन से आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने तथा नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
वर्जन
सुबह सवा छह बजे आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न फायर स्टेशनों से अतिरिक्त वाहन बुलाए गए। गोदाम के पिछले हिस्से में अधिक नुकसान हुआ है। सामने के हिस्से का कुछ सामान बचा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जांच के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा।-संजय, सहायक अग्निश्मन अधिकारी।

प्लाइवुड गोदाम में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। संवाद

प्लाइवुड गोदाम में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें