फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नई वार्डबंदी के तहत 32 वार्डों को चार जोन में बांटा, अब पैचवर्क पर खर्च होंगे 1.22 करोड़

विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रवेश चौहान
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद ने शहर में नई वार्डबंदी 2026 के तहत पैचवर्क और सड़क मरम्मत कार्य कराने के लिए चार अलग-अलग जोन में टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। नई वार्डबंदी होने के बाद नगर परिषद की तरफ से सड़कों को लेकर जारी किया गया ये पहला टेंडर है।
नगर परिषद द्वारा जारी किए गए टेंडरों के अनुसार जोन-1 में वार्ड नंबर 1, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 और 32 को शामिल किया गया है। इस जोन में सड़क मरम्मत कार्य पर लगभग 28.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं जोन-2 में वार्ड नंबर 19, 20, 21, 22 और 11 को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए लगभग 39.92 लाख रुपये की लागत तय की गई है जो चारों जोन में सबसे अधिक है।
जोन-3 में वार्ड नंबर 3, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 17 और 18 में पैच वर्क कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब 29.70 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा जोन-4 में वार्ड नंबर 2, 4, 5, 6, 7, 12, 13 और 28 को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के लिए 23.71 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
सभी टेंडरों की आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसियों को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद

-



गड्ढे होने और सड़क टूटने की शिकायतें आ रही थीं सामने
शहर में लंबे समय से कई वार्डों की सड़कों पर गड्ढे होने और सड़कें टूटने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। बारिश के दौरान इन सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या भी बढ़ जाती है जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई जगहों पर स्थिति काफी खराब है। इसी को देखते हुए नगर परिषद ने वार्डों को चार जोन में बांटकर पैच वर्क कार्य कराने की योजना तैयार की है।
-

कई क्षेत्रों में सड़कें लंबे समय से टूटी हुई


सेक्टर-3 निवासी राजवीर ने बताया कि कई क्षेत्रों में सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं और छोटे-बड़े गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। कुतुबपुर निवासी विजय यादव ने बताया कि खासकर रात के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उम्मीद है कि पैचवर्क कार्य शुरू होने के बाद शहर की सड़क व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



निकाय चुनाव से पहले 31 से हुए थे 32 वार्ड
2025 में प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव को लेकर एडहाॅक कमेटी बनाकर वार्डबंदी के आदेश दिए थे। उसके बाद दिसंबर में नगर परिषद की नई वार्डबंदी को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक हुई थी। वार्डों की नए सिरे से सीमाएं तय की गईं। साथ ही एक नए वार्ड का भी गठन किया गया था। पहले 31 वार्ड थे, नई वार्डबंदी के तहत 32 वार्ड हो गए हैं जिन्हें चार जोन में बांटा गया है। धारूहेड़ा में 17 वार्ड थे, अब 18 हो गए हैं।



-

वर्जन:
नई वार्डबंदी के तहत चार जोन में टेंडर जारी किए गए हैं। इनमें पैचवर्क व सड़क मरम्मत के कार्य होंगे। -अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें