फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कैंटर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत और एक गंभीर

Tue, 26 May 2026 03:18 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक बाइक और कैंटर के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बाइक और केंटर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


बाइक पर तीन युवक सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार केंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक प्रवीन और रोहित है। वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल मनोज है। सभी युवक राजगढ़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और केंटर चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें