फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खाटू श्याम मेले के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाटू श्याम मेले के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यात्रियों के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक, 25 फरवरी से पहली रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद दूसरी रेल सेवा एक मार्च से शुरू होगी। खाटू श्याम के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। इस वजह से रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाता है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रेवाड़ी से आसपास के जिलों के लोग भी सफर करने के लिए आते हैं।



स्पेशल ट्रेनों का यह रहेगा समय और रूट



गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी- रींगस-रेवाड़ी स्पेशल:



गाड़ी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल 1 मार्च से 16 मार्च तक (16 ट्रिप) लगाएगी। ट्रेन रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं, गाडी 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, माउन्डा, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 8 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



...........09639/09640, मदार-रोहतक-मदार स्पेशल :



गाड़ी 09639, मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 16 मार्च तक (20 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन मदार से प्रतिदिन 4.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। गाड़ी 09640, रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। ट्रेन किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर एवं अबोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 7 साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 9 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें