फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबलिग बहनों की सगाई रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद एक महिला ने प्रशासन को पत्र लिखकर अपनी नाबालिग बेटियों की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पत्र मिलने के साथ ही शनिवार को संरक्षण एवं बाल विवाह निषेद अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घर में मौजूद सास को समझाया और शादी के प्रोग्राम को रद्द करा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के शास्त्री नगर निवासी एक महिला अपने ही पति की हत्या के इल्जाम में गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद है। उसकी दो बेटियां है, जिनकी उम्र 6 व 14 साल है। कुछ दिन पहले जेल में बंद महिला ने पत्र लिखकर कहा था कि उसकी सास उसकी दोनों नाबालिग बेटियों का जबरन विवाह करा रही है। पत्र मिलने के बाद सहायक संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी प्रमोद बागड़ी, ईएचसी विरेन्द्र सिंह व सतपाल शनिवार को शास्त्री नगर में महिला के घर पहुंचे। वहां पूरी जानकारी जुटाई तो पता चला कि अभी दोनों का रिश्ता तय करने की बात चल रही थी। टीम ने सास को समझाया कि वे बालिग होने पर ही दोनों का विवाह करे। महिला ने टीम को लिखित में आश्वासन दिया कि वे बालिग होने पर ही दोनों का विवाह करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें