फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित निजी कंपनी में ड्यूटी कर घर लौट रहे साइकिल सवार कर्मचारी 36 वर्षीय योगेंद्र की शनिवार रात सांवरिया होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इसकी जानकारी पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार बिहार के जिला बक्सर निवासी करीब 36 वर्षीय योगेंद्र वर्तमान में धारूहेड़ा के बास रोड पर अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहे थे। वह औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। शनिवार रात वह ड्यूटी खत्म होने के बाद साइकिल से घर आ रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। रात भर शव रोड किनारे ही पड़ा रहा। रात में अंधेरा का फायदा उठाकर टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग गया। इसलिए पता नहीं चल सका कि वाहन क्या था। रविवार सुबह राहगीरों की निगाह योगेंद्र के शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस शव नागरिक अस्पताल ले गई, जहां पुलिस की सूचना पहुंचे परिजनों ने योगेंद्र की शनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद योगेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खोल के कुंड बस स्टैंड के पास बासदूदा मोड़ पर रविवार शाम तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कुंड पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके पर ही डंपर को छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय हरपाल सिंह निवासी हुड़िया राजस्थान कुंड से अपने घर वापिस जा रहा था। मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हरपाल की मौके पर मौत हो गई। खोल थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें