फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी की सड़कों की सफाई करेगी इटली की मशीन

विज्ञापन
रेवाड़ी। इटली से मंगवाई गई स्पेशल स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाते एमएलए कापड़ीवास - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शहर की सड़कों खासकर सर्कुलर रोड पर उड़ने वाली धूल-मिट्टी से जल्द ही निजात मिलेगी। सड़कों पर सफाई के लिए नगर परिषद ने डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत की स्वीपिंग मशीन इटली से मंगवाई है। ये मशीन सफाई करने के साथ ही मिट्टी को तकनीक के माध्यम से सड़कों से उठा सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार को रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने झंडी दिखाकर मशीन को रवाना किया। नगर परिषद का दावा है कि प्रदेश भर में रेवाड़ी ऐसा पहला जिला बन गया है जिसके के पास सफाई व्यवस्था के लिए स्वीपिंग मशीन है। विधायक कापड़ीवास ने कहा कि हमें साफ-सफाई करने में संकोच नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान साफ-सफाई भी तकनीकी माध्यम से की जा रही है। जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने कहा कि अब तक शहर की सफाई कर्मचारियों के माध्यम से ही की जाती रही है। स्वीपिंग मशीन से सफाई करने में धन व समय दोनों की बचत होगी। इस मशीन के माध्यम से डिवाइडर के दोनों ओर जमा मिट्टी को भी उठाया जा सकता है। इससे शहर में होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें