फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लूट की झूठी सूचना देने पर दो लोग गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवाड़ी। पूर्व बिजनेस पार्टनर से हिसाब चुकता करने के लिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश और 15 हजार रुपये की लूट की झूठी सूचना देने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सांथलका क्षेत्र में तेजपाल सिंह निवासी सानोदा ने कंट्रोल रूम में फोन करके शिकायत थी कि 3-4 लड़कों ने उससे मारपीट कर 15 हजार रुपये लूट लिए। उसने एक संदिग्ध की फोटो और मोटरसाइकिल की तस्वीर भी पुलिस को भेजी। थानाधिकारी दारासिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो तेजपाल के बयानों में विरोधाभास दिखाई दिया। उसने पहले तो कहा कि वह आरोपियों को नहीं जानता लेकिन जांच और फोटो के आधार पर पुलिस ने मुख्य संदिग्ध दिनेश (21) निवासी दौवड़ा (झुन्झुनूं) को बाईपास से हिरासत में ले लिया। साथ ही तेजपाल को भी काबू कर लिया है।
पूछताछ में दिनेश ने खुलासा किया कि वह और तेजपाल पहले एक मॉल के पास रेस्टोरेंट में साझेदार थे। तेजपाल पर उसका 50 हजार रुपये बकाया है, जो उसने फोन पे से दिया था। सोमवार दोपहर सांथलका में दोनों की मुलाकात हुई। हिसाब मांगने पर तेजपाल ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि यदि फोन लिया तो झूठी लूट की रिपोर्ट लिखवा देगा। कोई मारपीट या लूट नहीं हुई थी।
विज्ञापन

जब पुलिस ने तेजपाल को थाने बुलाया तो वह पहले टालता रहा और बोला कि गलतफहमी में शिकायत कर दी, पैसे कोट की जेब में ही हैं। थाने लाने पर दोनों आमने-सामने आए तो सारा सच सामने आ गया। दोनों पूर्व पार्टनर निकले। तेजपाल ने बदला लेने के लिए झूठी लूट की कहानी गढ़ी थी।
दोनों झगड़ा करने, गाली-गलौज करने और मरने-मारने पर उतारू हो गए जिससे इलाके में शांति भंग होने की स्थिति बन गई। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें