फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू के दो नए केस मिले, संख्या पहुंची 311

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को डेंगू के 2 नए मरीज मिलने के बाद संख्या 311 पर पहुंच गई है। इस सीजन में सोमवार को डेंगू ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 2762 लोगों के रक्त सैंपल लिए हैं, जिनमें से 311 मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिले में 23 सक्रिय मरीज हैं।
डेंगू एवं मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि जिले में मंगलवार को 2 नए केस मिले हैं। अगले सप्ताह से डेंगू के केसों में गिरावट देखने को मिल सकती है। विभाग की तरफ से शहर व गांवों में फॉगिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर आम लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें