फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग व मारपीट के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल थाना पुलिस ने हवाई फायर करने व मारपीट करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिले के गांव पनवाड़ निवासी रविन्द्र उर्फ तातरिया व सुधीर उर्फ भोलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जिले के गांव रसियावास निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 नवंबर को वह अपने कुछ साथियों के साथ कार में बैठकर हरसौली दोस्त की शादी में जा रहे थे। इस दौरान हरसौली फाटक पर उसे प्रदीप गांव खिजूरी व काला निवासी खिजुरी गाड़ी में मिले थे। उसका उनसे गाड़ी साइड में लेने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद अगले दिन जब वह प्रदीप खिजुरी को फोन किया तो उसने उसे फोन पर गाली-गलौज करके धमकी दी। इसके थोङ़ी देर बाद जब वह अपने साथी जतिन, कृष्ण, संदीप, नरेंद्र, बिरेन्द्र उर्फ ढिल्लू के साथ कुएं पर बैठे थे। तभी स्विफ्ट गाड़ी में गांव रूध निवासी हांडा, गांव टीकलां निवासी बच्चु व दिवान, गांव खिजुरी निवासी चोट व काला तथा अन्य युवक बाइक पर सवार होकर आये और गाड़ी को दूर खड़ा कर दिया था। इस दौरान कृष्ण व बिरेन्द्र की डंडों से पिटाई की। इसके बाद हांडा ने हवाई फायर भी किया और वो सभी मौके से भाग गए थे।
मामले की जांच के दौरान बावल पुलिस ने पांच आरोपियों प्रदीप उर्फ छोटू, मनीष, नितेश उर्फ दादा, दिनेश उर्फ डंचा व प्रवीन उर्फ ढिल्लू को दिनेश उर्फ डंचा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में दो आरोपियों रविन्द्र उर्फ तातरिया व सुधीर उर्फ भोलू को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ छोटू के कब्जे से एक देशी कट्टा व वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें