फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जानलेवा हमले के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। थाना कोसली पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अब झज्जर जिले के गांव धनिया निवासी माणिक और गांव आम्बोली निवासी देवेंद्र उर्फ हर्ष उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी कमल ने शिकायत दी थी कि रामकुमार की ओर से खोदी गई कुंई धंसने के कारण उसके मकान की दीवारों में दरारें आ गई थीं। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 20 अगस्त को वह अपने दोस्तों के साथ कोसली एसडीएम कार्यालय में शिकायत देने गया था। लौटते समय उसके दोस्त दुष्यंत के व्हाट्सएप पर सचिन उर्फ गोलू का फोन आया।
विज्ञापन

उसने बातचीत के लिए उन्हें कोसली बाईपास नहर पर बुलाया। वहां पहुंचने पर तीन गाड़ियों में सवार करीब 15 से 20 युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पहले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा गाड़ी और पांच लकड़ी के डंडे बरामद किए थे।
आरोपियों में हिमांशु निवासी गांव भाकली, सोनू उर्फ डाकू उर्फ विक्की निवासी गांव साल्हावास जिला झज्जर, सतेन्द्र निवासी नजदीक रेलवे स्टेशन कोसली, सचिन उर्फ गोलू, सुखबीर उर्फ मोनू निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली, दीपक, अजय, कृष्ण निवासी गांव आम्बोली जिला झज्जर, आकाश निवासी साल्हावास जिला झज्जर, पंकज कुमार निवासी गांव साल्हावास जिला झज्जर व अनिल निवासी गांव आम्बोली जिला झज्जर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद संख्या 13 हो गई है। पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र उर्फ हर्ष उर्फ लम्बू के खिलाफ झज्जर जिले के दुजाना थाने में रंगदारी का मामला भी दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें