फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी से मोबाइल और पैसे छीनने के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कबाड़ी से मोबाइल फोन व पैसे छीनने के मामले में दो और आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चेन झपटमारी के मामले में भौड़सी जेल में बंद थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शहर के मोहल्ला रामसिंहपुरा निवासी सागर और वाल्मीकि बस्ती निवासी रवि उर्फ गोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता इकबाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव अनुरुद्धपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह शहर के विजय नगर में रहता है और शहर में फेरी लगाकर कबाड़ा खरीदने का काम करता है। उसने बताया था कि 9 जुलाई को वह धारूहेड़ा चुंगी से विजय नगर की तरफ आ रहा था तो आरडीएस कॉलेज के समीप गली में एक लड़के ने कबाड़ बेचने के लिए उसे रोक लिया। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर 3 अन्य युवक वहां पर आए और उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये छीन लिए। मॉडल थाना ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने वारदात में शामिल दो युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें