फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टाटा सफारी गाड़ी से मुक्त कराईं दो गायें, तस्कर भागे

विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। टाटा सफारी गाड़ी में क्रूर तरीके से हाथ-पैर बंधी गाय। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस ने बुधवार देर रात करीब 12 बजे गो-तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने तस्करों की एक टाटा सफारी गाड़ी से दो गायों को मुक्त कराया और गाड़ी को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

तस्कर घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना यूआईटी सेक्टर 4 स्थित आलूपुर मंदिर के सामने की बताई जा रही है। भिवाड़ी थाने को सूचना मिली कि कुछ तस्कर गायों को भरकर ले जा रहे हैं।
चूंकि मामला यूआईटी थाना क्षेत्र का था, इसलिए भिवाड़ी पुलिस ने तुरंत यूआईटी थाना पुलिस को अलर्ट किया।
यूआईटी थाना पुलिस की टीम, जिसमें पुलिसकर्मी टोकन ओझा अपनी टीम के साथ शामिल थे, मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया लेकिन तस्कर भागने लगे। घने कोहरे के कारण वे रास्ता भटक गए और पुलिस ने गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। इसी बीच तस्कर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

गाड़ी की जांच में पता चला कि इसमें दो गायों को हाथ-पैर बांधकर क्रूर तरीके से रखा गया था। पुलिस ने आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि यूआईटी थाने में गो-तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और तस्करों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें