फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में दो बच्चों ने पी लिया एसिड, हालत गंभीर

Tue, 19 May 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी के कैप्टन चौक क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो छोटे बच्चों ने एसिड पी लिया जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। दोनों बच्चों को भिवाड़ी जिला अस्पताल से अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

एक मामले में आठ वर्षीय बालिका को उसकी मां द्वारा कथित रूप से एसिड पिलाने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे मामले में चार वर्षीय बालक ने एसिड को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया।

पहली घटना कैप्टन चौक स्थित लेबर कॉलोनी की है। यहां आठ वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहती है। उसका पिता सोमवार दोपहर काम पर गया था। इसी बीच उसकी पत्नी ने बच्ची को एसिड पिला दिया। बच्ची को तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे अलवर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अलवर जिला अस्पताल में उपचार कर रही डॉक्टर राशि कौशिक ने बताया कि एसिड पीने के कारण बच्ची के गले और आंतों में गंभीर घाव हो गए हैं। लगातार खून का रिसाव हो रहा है और मुंह व नाक से भी खून आ रहा है।
बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। चार डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

दूसरी घटना में फीरोजाबाद निवासी चार वर्षीय शिवम ने घर के बाथरूम में रखी एसिड की बोतल को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया। शिवम के पिता अनिल ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे।
घर में दो लड़कियां और शिवम मौजूद थे। खेलते-खेलते शिवम बाथरूम में पहुंच गया और वहां रखी बोतल से एसिड पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने लगीं।
इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। शिवम को भी गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें