फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। सीआईए धारूहेड़ा ने गत वर्ष जुलाई में दिल्ली के मोहन गार्डन उत्तम नगर निवासी युवक मनोज की हत्या के मामले में एक और आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ भाटा निवासी गांव मऊ की ढाणी, गुरुग्राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गत वर्ष 29 जुलाई को गांव मालपुरा से मऊ जाने वाली सड़क पर मोहन गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली निवासी मनोज की लाश बरामद की गई थी।
मृतक के भाई भरत ने पुलिस को बताया था कि 27 जुलाई 2025 को मनोज अपने दोस्त शाहुन खान के साथ गांव पाटखोरी से कुछ परिचितों से मिलने की बात कहकर निकला था। बाद में मनोज का शव गांव मालपुरा मऊ रोड पर पड़े रहने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि घटना के दिन शराब के नशे में आरोपी दीपक और मनोज के बीच कहासुनी हुई थी। आरोपी विवेक उर्फ विक्की ने पूछताछ में बताया कि दीपक ने उसे मौके पर बुलाया था, जहां अन्य साथी पहले से मौजूद थे।
इसके बाद सभी ने मिलकर मनोज के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने के कारण मनोज की मौत हो गई और आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस इस मामले में विवेक उर्फ विक्की, हेमेंद्र उर्फ हेमु, दीपक और राकेश को गिरफ्तार कर चुकी है।
सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ भाटा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें