फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टैंकरों से तेल चोरी कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने टैंकरों से तेल चोरी कर उसे बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव कादरपुर हाल बस स्टैंड बिठवाना निवासी वीरेंद्र उर्फ कालू व राजस्थान के जिला सीकर के गांव मोयुका पाटन निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

5 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि वीरेंद्र उर्फ कालू टैंकरों से तेल चोरी करता है। वह अलग-2 टैंकरों से तेल चोरी करके ड्रमों में भरकर राजस्थान में महंगे दामों पर बेचता है। अभी भी तेल ड्रमों के साथ रेलवे लाइन के पास तेल चोरी कर रहा है। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार को साथ लेकर बताए हुए स्थान पर छापा डाला गया तो दो व्यक्ति दो ड्रमों से तेल निकाल रहे थे। दोनों व्यक्तियों को काबू करके किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ तेल करीब 2200 लीटर पेट्रोल व एक जनरेटर बरामद किया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें