फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वयंसेवकों की दौड़ स्पर्धा में तमन्ना प्रथम

Mon, 10 Mar 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 07केएलपी कॉलेज में आयोजित शिविर में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीन इकाइयों की तरफ से एक दिवसीय शिविर का आयोजन खेल मैदान पर किया गया। स्वयंसेवकों की 11 टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सफाई की।
खेल मैदान की सफाई की गई। इसके बाद टीम 7 से 11 ने मिलकर खो-खो खेला। टीम 4 से 6 ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें तमन्ना प्रथम स्थान, काजल द्वितीय और संजना तृतीय स्थान पर रहीं। एक दिवसीय शिविर की गतिविधियों को आगे बढ़ते हुए टीम 1-3 ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसका विषय पानी बचाओ था। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोग्राम ऑफिसर महेंद्र साभंरिया और डॉ. पारुल मित्तल ने स्वयंसेवकों को इस शिविर की गतिविधियों और महत्व के बारे में अवगत कराया एवं विद्यार्थियों को इस प्रकार के शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने सभी स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया और बताया कि एनएसएस शिविरों में छात्रों को सामाजिक कल्याण के विचार विकसित करने में मदद मिलती है। एनएसएस शिविरों में छात्रों को सामुदायिक सेवा प्रदान करने का अनुभव मिलता और अपने व्यक्तित्व और चरित्र विकसित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कैंप में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के प्रोग्राम ऑफिसर महेंद्र सांभरिया, डॉ. पारूल मित्तल, डॉ. रेखा शर्मा और वाणिज्य विभाग से डॉ. ममता शर्मा, एनएसएस क्लर्क राकेश कुमार मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधकारिणी समिति के प्रधान रितु दमन गुप्ता, उप प्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रूस्तगी ने शिविर के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें