फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मारपीट करके कार लूटने के मामले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : 15पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
कोसली। थाना रोहड़ाई पुलिस ने गांव गुरावड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके कार लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला गुरुग्राम के रामनगर नूरगढ़ निवासी दीपांशु व नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में लूटी गई कार को जिला झज्जर की लुहारी माइनर के पास से पहले ही बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

दरअसल, गांव गुरावड़ा निवासी विनोद ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 3 अप्रैल की रात के समय वह अपने भाई के साथ नूरगढ़ रोड पर अपने खेत से गेहूं निकालने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में गेहूं होने के कारण वह अपने भाई सुरेश को ट्रॉली के पास छोड़कर घर चला गया। बाद में वह अपनी बलेनो कार से ट्रॉली के पास पहुंच गया। इसके बाद उसने सुरेश को घर भेज दिया और खुद साइड में कार लगाकर उसमें सो गया।
रात को समय करीब साढ़े 12 बजे दो युवक उसके पास आए। दोनों ने उसके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अन्य युवक ने वहां आकर उसके सिर पर बोतल से वार कर दिया। इस हमले से वह अर्धचेतन हालात में हो गया। तीनों युवक उसके साथ मारपीट करके उसकी कार लेकर फरार हो गए। उसका मोबाइल फोन व पर्स भी कार में रह गया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रोडहाई में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने लूटी हुई कार को जिला झज्जर की लुहारी माइनर के पास से बरामद कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपी दीपांशु व नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें