फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में नायसा को मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो : 14गांव ढाणी शोभा निवासी नायसा को सम्मान करते गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। न्यू इरा सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा गांव ढाणी शोभा निवासी नायसा को राज्यस्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अरविंद थे ओर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल चेयरमैन मास्टर नरेंद्र यादव ने भाग लिया।
विज्ञापन

खोल मंडल भाजपा अध्यक्ष सुभाष यादव ओर प्रबुद्ध समाजसेवी पूर्व प्राचार्य एडवोकेट सुरेंद्र यादव द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में इस प्रतिभाशाली छात्रा को सम्मानित करते हुए डॉक्टर अरविंद यादव ने कहा कि मेहनत और लगन से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। मास्टर नरेंद्र यादव ने कहा कि इस छात्रा ने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने माता पिता, गांव, गुरुजन और स्कूल का नाम रोशन कर दिया है। एडवोकेट सुरेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है, बस उन्हें निखारने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें