डहीना। चौकी डहीना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों गांव नेहरूगढ़ निवासी जगत सिंह और गांव नांगल भगवानपुर निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव डहीना निवासी बाबूलाल ने एफआईआर में बताया था कि 10 मई को उन्होंने अपनी बाइक अपने गांव के मैरिज प्लेस के बाहर खड़ी की थी जो चोरी हो गई। थाना खोल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गांव नेहरूगढ़ निवासी जगत सिंह और गांव नांगल भगवानपुर निवासी रोहित को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।