फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मकान से नकदी व बाली चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 9आरोपी, अंकित व मोनू शर्मा। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने मोहल्ला रावली हाट में मकान से 1.70 लाख रुपये और बाली चोरी करने के मामले में दो आरोपियों यूपी के जिला बहराइच के गांव बढ़ोली निवासी अंकित व यूपी के बाराबंकी के गांव डरियामाऊ निवासी मोनू शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 52030 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मोहल्ला रावली हाट रेवाड़ी निवासी एक महिला ने एफआईआर में बताया था कि वह रेवाड़ी के एक अस्पताल में नौकरी करती है। एक सप्ताह पहले वह किसी काम के लिए बैंक से 1.70 लाख रुपये निकलवाए थे।
विज्ञापन

यह राशि व एक बाली कमरे में अलमारी के लॉकर में रखी थी। 13 जुलाई को उसने अलमारी खोली तो लॉकर से नकदी व बाली गायब मिली। बेटे मुकुल से पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किरायेदार मोनू शर्मा और अंकित घर पर आए थे। अंकित उसके बेटे को छत पर लेकर गया था।
विज्ञापन

दोनों ही घटना के बाद से नजर नहीं आ रहे, जिस कारण उसे दोनों पर चोरी का संदेह है। पुलिस ने दोनों आरोपी अंकित व मोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी अंकित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आरोपी मोनू शर्मा को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें