फोटो : 14नाहड़ अस्पताल में आयुष्मान कार्ड वितरित करते जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितैषी। स्रोत
कोसली। नाहड़ स्थित नागरिक अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितैषी ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। पार्षद ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति अगर बीमार हो जाए तो वह पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री करवा सकता है। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. सचिन शर्मा, कैप्टन कर्म सिंह, हरीश, डॉ. योगेन्द्र, जयबीर, हिम्मत, अनिल, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।