फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर बाेतल से जानलेवा हमला करने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दो सगे भाइयों पर शहर में जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जगन गेट चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला वैधवाड़ा निवासी राहुल जौशी व तोपचीवाड़ा निवासी गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सुमन ने बताया कि तोपचीवाड़ा निवासी दिनेश कुमार ने परचून की दुकान की हुई है। वीरवार की रात उसके दोनों बेटे मयंक और रूचीन दुकान से 5 हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे। मेहता गुरुद्वारा के पास पहले से खड़े राहुल जौशी व गौरव ने दोनों भाइयों को रोक लिया। उस वक्त आरोपी वहां सड़क पर ही खड़े होकर बीयर पी रहे थे। आरोप है कि दोनों भाइयों से पैसों की डिमांड की गई और मना करने पर एक के पेट में बीयर की बोतल फोड़कर घोंप दी तो दूसरे भाई के सिर पर बीयर की बोतल से वार किया गया।
हमले में दोनों भाई घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों को देर रात ही ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंची जगन गेट चौकी पुलिस ने राहुल और गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी राहुल व गौरव को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें