फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के दो आरोपी काबू

Thu, 06 Mar 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुजरात के जिला मेहसाना के गांव सुलीपुर निवासी आनंदजी ठाकोर व जिला मेहसाना के वडनगर निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई हैं। दो अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि गत वर्ष 19 जून को गांव आनंदपुर रेवाड़ी निवासी सतबीर सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश करना चाहता था। इसके लिए वह एक ग्रुप से जुड़ गया। आरोपियों ने उससे शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए डीमेट अकाउंट खुलवा दिया। इसके बाद उससे बार-बार खाते में पैसे ट्रांसफर कराते हुए कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। जिस पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गुजरात के आशीष चौधरी व गौतम प्रजापति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में गुजरात के जिला मेहसाना के वडनगर निवासी अंकित कुमार का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। सतबीर सिंह के खाते से करीब 3.15 लाख रुपये अंकित कुमार के खाते में गए थे। आनंदजी ठाकोर ने आरोपी अंकित कुमार से खाता लेकर, कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी आनंदजी ठाकोर व अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन व एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें