फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीस आपदा मित्र समारोह के लिए दिल्ली रवाना

Sat, 25 Jan 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 31गृहमंत्री अमित शाह के विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के रवाना होते 20 आपदा मित् - फोटो : kishatwad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में रेवाड़ी के 20 आपदा मित्रों को गृहमंत्री अमित शाह के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। सभी आपदा मित्र दिल्ली रवाना हो गए। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने सभी चयनित आपदा मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे जिले के लिए गर्व की बात है जो हमारे जिले की टीम इस समारोह की साक्षी रहेंगी।
विज्ञापन

राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल ने बताया कि पहली बार आपदा मित्रों का इस प्रकार चयनित होना न केवल हमारे विभाग अपितु जिले के लिए गर्व की बात है। पूरे हरियाणा के चार जिलों से कुल 100 आपदा मित्रों को यह अवसर मिला है। डीपीओ आपदा प्रबंधन मीनाक्षी के कुशल नेतृत्व में 24 जनवरी सुबह 7 बजे टीम रेवाड़ी से रवाना होंगी। 25 जनवरी को गृहमंत्री से मुलाकात करने के बाद इंडिया गेट, वार मैमोरियल प्रधानमंत्री संग्रहालय आदि ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण कर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में सहभागी होंगे। डीपीओ आपदा प्रबंधन मीनाक्षी ने बताया रेवाडी से चयनित टीम में प्रियंका यादव, झम्मन सैनी, राकेश कुमार, रविन्द्र, आशीष, युद्धवीर, कविता, मनीषा, आंचल, जोगेन्द्र कुमार, सरिता, नेहा,नरेंद्र, बिजेंद्र, सुमित, हिमांशु, नितीन, दीपक, कुलदीप, राहुल आदि आपदा मित्र रहेंगे। 27 जनवरी को टीमें अपने-2 जिले में वापसी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें