फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लोन देने के नाम पर व्यक्ति से 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 25 Jan 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-3 में एक व्यक्ति को लोन देने के नाम पर शातिरों ने 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-3 निवासी बाबुराम ने बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था, जिसमें उसे लोन देने की जानकारी दी जा रही थी। शातिरों की बातों में आकर पीड़ित ने जीएसटी फाईल चार्ज, इंश्योरेंस व कोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर कुल 2 लाख रुपये शातिरों के खाते में भेज दिए। इसके बाद शातिरों ने अपना फोन बंद कर दिया। पीड़ित को पता लगा कि वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें