फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी के युवकों पर 12 राउंड फायरिंग: राजस्थान बरात में गए थे तीनों; गोली लगने से एक की मौत, रंजिश का मामला

Wed, 29 Nov 2023 05:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के तीन युवकों पर राजस्थान में फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक राजस्थान बरात में गए थे।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले के कोटकासिम कस्बे में बरात के साथ गए रेवाड़ी के तीन युवकों पर फायरिंग करने का मामले सामने आया है। देर रात करीब साढ़े दस बजे रंजिश को लेकर बरातियों में विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक 12 राउंड से ज्यादा फायरिंग में दो गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


शादी समारोह के दौरान फायरिंग के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस दुश्मनी के चलते तीनों युवकों को गोली मारी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी पता चला है कि मामला आपसी रंजिश का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये था पूरा मामला
जिले के गांव गढ़ी निवासी अमन (20), विकास (25), नवीन (26) अपने गांव के अन्य दोस्तों के साथ साहिल की शादी में राजस्थान के अलवर जिले के कोटकासिम कस्बे में पड़ने वाले गांव मकड़वा मतलवास में गए थे। शादी समारोह से कुछ ही दूरी पर खड़े अमन, विकास और नवीन पर कार सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। तीनों को दो-दो गोलियां लगीं। सीने में गोली लगने से अमन की मौत हो गई। जबकि विकास और नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


विकास के एक हाथ में और दूसरी कंधे में गोली लगी। नवीन के सीने और पीठ के पास गोली के छर्रे लगे हैं। मृतक अमन की शादी अगले साल फरवरी में और घायल विकास की शादी अगले महीने 15 दिसंबर को होनी है। फिलहाल इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है। स्थिति मौके पर इस तरह हो चुकी थी कि वहां पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर लोगों के घरों में छुपाते हुए नजर आए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें