फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में तुलसी विवाह 2 नवंबर को, निकलेगी ठाकुर जी की बरात

विज्ञापन
फोटो : 22तुलसी विवाह कार्यक्रम की तैयारी करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी में 2 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह श्रीबांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा। ठाकुर जी (शालीग्राम महाराज) की बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन

बारात की जिम्मेदारी मनोज शर्मा को सौंपी गई है। श्री व्यास सोनू ने बताया कि इस आयोजन में भजन-कीर्तन, फूलों की वर्षा और मंत्रोच्चार शामिल होंगे।
सनातन धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है जिसमें भगवान विष्णु (शालीग्राम) और माता तुलसी (वृंदा) का विवाह संपन्न होता है। यह उत्सव आमतौर पर दीपावली के बाद देव उठनी एकादशी से विवाह पंचमी तक मनाया जाता है।
यह समारोह श्री बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट और भिवाड़ी के स्थानीय भक्तों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कथा व्यास शिवम चतुर्वेदी महाराज भक्तों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आयोजकों ने शहर के सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें