भिवाड़ी। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमाएं बनाई गईं जिनकी पुरुषों ने रात में सामूहिक या व्यक्तिगत रूप से पूजा की। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और चूरमा का प्रसाद वितरित किया।
शहर की सभी बड़ी और छोटी सोसाइटियों में गोवर्धन महाराज की पूजा कर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं जिससे आपसी प्रेम और एकता का संदेश फैला।
झिरका रोड स्थित श्री मोनी बाबा गोशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यहां विधि-विधान से पाठ पूजा कर चूरमे का प्रसाद बांटा गया और गोशाला में गायों की विशेष पूजा की गई।