फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की सेवा करने वाले सच्चे समाजसेवी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बाल भवन में सोमवार को जिला प्रशासन व रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करने का समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग सच्चे मन से जरूरतमंदों की सेवा एवं सहायता करते हैं, वे सच्चे समाजसेवी हैं। इसलिए प्रत्येक आदमी को मानव सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहना चाहिए और निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर चलते हुए आगे बढ़ रही है और दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि दिव्यांगजन समाज में सिर उठाकर सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग प्रदान किए। अरावली पावर कंपनी प्रा. लि. और एलिम्को कानपुर द्वारा जिले के वरिष्ठ जनों व दिव्यांगों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित कर बहुत ही नेक एवं सराहनीय कार्य किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी मनोरंजन शर्मा, नोडल अधिकारी एल्मिको सामाजिक न्याय मंत्रालय एसके रथ, महाप्रबंधक एपीसीपीएल लक्ष्मी साहु, उप प्रबंधक एपीसीपीएल सुगाता दास गुप्ता, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव, आजीवन सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सब कमेटी रक्तदान रमेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें