फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अधूरे डिवाइडर पर चढ़ ट्रक, क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
धारूहेड़ा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। खुशखेड़ा से धारूहेड़ा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह एक ट्रक अधूरे डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य कई वर्षों से अधूरा है। अधूरे डिवाइडर और गड्ढों के कारण ये मार्ग वाहनों के लिए खतरनाक बन गया है। स्कूल बसों में यात्रा करने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
ग्रामीणों ने रीको और जिला कलेक्टर को कई बार शिकायत की है। भिवाड़ी में मुख्य सचिव सुधांश पंत के दौरे के दौरान भी ये मुद्दा उठाया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मात्र 100 मीटर सड़क का निर्माण कार्य शेष है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि हादसों को रोकने के लिए सड़क निर्माण कार्य तुरंत पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें