फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली मंडी में खुले में पड़े हैं गेहूं के साढ़े 4 लाख कट्टे

विज्ञापन
कोसली अनाज मंडी में रात को हुई बारिश से भीगा गेहूं । - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी/ कोसली। गेहूं खरीद के 72 घंटे के अंदर उठान के दावे कोसली अनाज मंडी में पूरे होते नहीं दिख रहे हैं। आलम ऐसा है कि यहां की मंडी में खुले में गेहूं के साढ़े चार लाख कट्टे खुले में पड़े हुए हैं। शुक्रवार को आई बारिश में कुछ उपज भीग भी चुकी है। खरीद ठीक से हो सके, इसके लिए सरकार की ओर से शनिवार व रविवार को खरीद बंद कर उठान में तेजी लाने के आदेशों का भी कोसली मंडी में शनिवार को असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम हुई बारिश ने कोसली प्रशासन के उन दावों की पोल खोल दी, जो उन्होंने खरीद शुरू होने से पहले किए थे। ट्रांसपोर्टर की मानें तो करीब 200 गाड़ियां उठान के लिए लगाई गई हैं, लेकिन प्रशासन के पास उचित जगह नहीं होने की वजह से उसकी गाड़ियां भरी खड़ी हैं। गाड़ियां खाली होने के बाद बाकी उपज को उठाया जा सकता है। रेवाड़ी व बावल की मंडियों में भी शनिवार को खरीद बंद कर गेहूं का उठान किया गया। बता दें कि इस बार गेहूं की जहां सरकारी खरीद चल रही है, वहीं सरसों का अच्छा भाव मिलने के चलते ओपन आढ़त पर किसान अपनी उपज बेच रहे हैं।
कोसली में हो चुकी सवा तीन लाख क्विंटल गेहूं की खरीद
जानकारी के अनुसार कोसली मंडी में शुक्रवार तक कुल सवा तीन लाख क्विंटल गेहूं की उपज खरीदी जा चुकी है। इसके अलावा बावल की मंडी मेें भी 45 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। उठान के मामले में रेवाड़ी व बावल मंडी के हालात कोसली से बेहतर हैं। शनिवार को भी दोनों मंडियों में उठान किया गया।
विज्ञापन

वेयर हाउस के खरीद अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं भराई के बाद उतारने में समय लगता है। वहीं कभी भी किसानों की ओर से गेहूं लाने की छूट से भी अव्यवस्था हुई है। मंडी से उठान काम तेजी से किया जा रहा है, जहां कोई कमी है उसको भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें