फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में 25 सवारी ही बैठा सकेंगे, मास्क लगाना भी जरूरी

विज्ञापन
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रोडवेज परिवहन की रेवाड़ी डिपो से प्रत्येक दिन संचालित होने वाली 132 बसों में अब 52 की बजाय 25 यात्री ही सफर कर सकेंगे। वहीं किसी के पास मास्क नहीं है तो उसको बस में बैठने नहीं दिया जाएगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले लोग मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन

दूसरी ओर हरियाणा से सटे यूपी, राजस्थान व दिल्ली में सप्ताहांत लॉकडाउन लगने के चलते भी तीन दिन डिपो से इन राज्यों में जाने वाली बसों का संचालन प्रभावित रहेगा। क्योंकि दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों से कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट मांगी जाती है। परिवहन विभाग के आदेशों के चलते अब प्रत्येक दिन रेवाड़ी डिपो को कम से कम 6 लाख रुपये प्रतिदिन घाटे का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि रेवाड़ी डिपो से संचालित होने वाली करीब 132 बसों से 13 लाख रुपये विभाग के पास आते हैं।
हरिद्वार और मथुरा जाने वाली बसें होंगी प्रभावित
रेवाड़ी डिपो से यूपी के लिए प्रतिदिन मथुरा, हरिद्वार, मुरादाबाद, अलीगढ़ व आगरा के लिए बसों का संचालन होता है। लेकिन अब शुक्रवार, शनिवार व रविवार को इन बसों के संचालन पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर, अलवर सहित अन्य स्थानों पर जाने वाली बसें भी इन दिनों में प्रभावित रहेंगी। वहीं दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का संचालन भी प्रभावित होता है। ऐसे में यात्रियों को इन रूटों पर जाने से पहले जानकारी लेनी जरूरी है, ताकि परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान हुआ था करीब 6 करोड़ का घाटा
कोरोना संकट के बाद 24 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। लॉकडाउन के बाद 1 जून तक 67 दिन बसों का संचालन बंद रहा था। इस दौरान रेवाड़ी डिपो को करीब 6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके बाद एक जून से ऑनलाक वन में 30 यात्री बैठाकर डिपो की करीब 30 बसों का संचालन शुरू हुआ है।
रोडवेज जीएम के स्टेनो कैलाश चंद ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार बसों में संक्रमण से बचाव के लिए पूरे प्रबंध किए जाएंगे। जिस रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी, उन पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। रूट पर जाने से पूर्व बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा चालक व परिचालकों को संक्रमण से बचाव के लिए सरकार एवं प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के पालन के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। एक बस में 30 यात्री ही यात्रा कर सकेंगे। मास्क बगैर बस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आसपास के राज्यों में सप्ताहांत लॉकडाउन के चलते कुछ बसों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें