फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन
फोटो : 16तिरंगा यात्रा निकलाते विद्यार्थी साथ में शिक्षकगण। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
धारूहेड़ा। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय की दोनों एनएसएस इकाइयों की ओर से वीरवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती द्वारा की गई जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

इसके बाद महाविद्यालय प्रांगण से वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा रवाना हुई जो पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ खरखड़ा गांव तक निकाली गई। यात्रा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भारत माता के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक सम्मानित प्राध्यापकगण जैसे कि डॉ. रामनिवास, डॉ. भारत भूषण, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. मनु कुमार, डॉ. प्रदीप, डॉ. सुशीला लांबा, डॉ. राजश्री, डॉ. सरिता, तथा डॉ. मीनाक्षी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें