फोटो : सैनिक रेस्ट हाउस स्थित शहीदी स्मारक पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व स
कोसली। पुलवामा में वीरगति को प्राप्त करने वाले 40 शहीदों की स्मृति में शनिवार को सैनिक रेस्ट हाउस स्थित शहीद स्मारक पर सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और नागरिकों ने शहीदों को नमन कर दो मिनट का मौन रखा।
सभा में पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष करतार सिंह ने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही देश और सीमाएं सुरक्षित हैं। भारतीय सेना ने पुलवामा हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था।
अर्धसैनिक बल के सहायक कमांडेंट अजीत सिंह ने कहा कि पुलवामा में हमले को ब्लैक डे के रूप में याद किया जाता है, जो शत्रु की कायरता और जवानों की वीरता का प्रतीक है।
इस अवसर पर सरपंच रामकिशन, पार्षद जीवन हितैषी, जयकिशन ढिल्लो, इंस्पेक्टर रतन सिंह, एएसआई जितेंद्र, एडवोकेट संजय यादव, प्राचार्य जय सिंह मौजूद रहे।