फोटो : 37रेजांगला स्मृति स्थल पर कैंडल जलाकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्
- फोटो : मृतक राम बाबू शर्मा
रेवाड़ी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए रेजांगला स्मृति स्थल पर बुधवार शाम कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
अमन यादव ने कहा कि पहलगाम में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि आतंकी ठिकानों पर हमले से मारे गए पर्यटकों की आत्मा को शांति मिलेगी। इस अवसर पर अमन यादव, सूबेदार राजपाल यादव,ललित यादव, सतीश बेरवाल, बिंदु अदलखा, डॉ.जया शर्मा, आशा यादव, सरिता सिंह, अनामिका, अंजलि,राजकुमार यादव, अरुण सिंह उपस्थित थे।