विद्यालय में पौधरोपण करते बलिदानी के परिजन। स्त्रोत: परिजन
कुंड। बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की जयंती पर गांव माजरा भालखी स्थित शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद की स्मृति में उनके परिवार, ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार ने 29 पौधे रोपे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राचार्य संतोष देवी ने शहीद सिद्धार्थ यादव के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने की अपील की। संचालन सुधीर ने किया।
बलिदानी के पिता सुशील यादव और माता सुशीला उपस्थित रहीं। इस मौके पर मुकेश यादव, कैप्टन राजेश, राजबीर, विजय, जयपाल यादव, नवीन खोशया, रविंद्र पंच, रवि, सोमदत्त, विक्रम भांजा, अजीत सिंह, प्रमोद, इंजीनियर सचिन उपस्थित रहे।