फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्योताज सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 10 Oct 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुण्यतिथि एकजुट हुए लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
कुंड। एम्स संघर्ष समिति मनेठी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच श्योताज सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने की, जबकि मंच संचालन समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन ने किया। सभा में वक्ताओं ने एम्स निर्माण आंदोलन में श्योताज सिंह के योगदान और उनके सामाजिक कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि एम्स निर्माण के लिए चले लंबे आंदोलन में श्योताज सिंह का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वह सामाजिक और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे तथा क्षेत्र के लोगों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। उनका समय से पहले निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
सभा में राष्ट्रीय स्तर का इकोलॉजी एवं पर्यावरण संस्थान स्थापित करने, खेल विश्वविद्यालय बनाने तथा एम्स आंदोलन के संघर्ष को दर्शाने के लिए स्मारक स्थल विकसित करने के प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष कैलाश चंद यादव ने कहा कि श्योताज सिंह की याद को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाएंगे। तीनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इन मांगों को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजे जाएंगे।

समिति ने एम्स माजरा में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने पर सरकार का आभार जताया। साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एम्स में जल्द ओपीडी सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया।

श्रद्धांजलि सभा में ब्रिगेडियर संजय यादव, कर्नल राजेंद्र सिंह, आजाद सिंह नांधा, धर्मवीर बल्ड़ोदिया, मास्टर नरेंद्र यादव, अभय सिंह गुणवाल, विपिन यादव, बीडी यादव, डॉ. एचडी यादव, एडवोकेट अजय सिंह यादव, राहुल यादव, दयाराम आर्य, रामनिवास, मास्टर लक्ष्मण सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें