फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नांगल-बिदावास रोड पर गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित

Sun, 29 Dec 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 29नागल से बिदावास रोड पूरी तरह पेड गिरने से हुआ बंद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात तेज आंधी के दौरान सड़क पर कहीं पेड़ तो कहीं बिजली के खंबे गिर गए जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
बिंदावास गांव के चारों तरफ सड़क पर पेड़ टूट कर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। पांच स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरे थे। इससे नांगल, बिदावास, खिजुरी से अन्य गांवों का संपर्क 2 बजे तक टूटा रहा। मुख्य मार्ग प्रभावित होने की वजह से राजस्थान से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। दोपहर के बाद ही सड़क से पेड़ हट पाए। इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहन चालक गुजरते हैं। ऐसे में दोपहर तक यातायात व्यवस्था बाधित रही सुबह के समय स्कूल की बसें भी गुजरती हैं स्कूल की बस जब इस मार्ग पर पहुंची तो पेड़ गिरने की वजह से दूसरे रास्ते का उपयोग करना पड़ा। वहींं करीब 10 से 12 जगह पर पोल टूट कर गिरे थे। बिदावास गांव में बिजली के दो ट्रांसफार्मर गिर गए, जिससे बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


रेखा देवी ने बताया कि तेज आंधी के चलते चारों तरफ पेड़ टूटकर गिरने की आवाज आ रही थी। हुक्म, भरत, नवल ने बताया कि दस मिनट की आंधी में सब कुछ बर्बाद हो गया। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार प्रशासन के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने दो दर्जन गांवों में किसानो से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। उनके साथ एसडीएम उदय सिंह, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, कानूनगो रामनिवास, समाजसेवी अनिल रायपुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें