फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधायक ने शहर स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिलाई शपथ

Sun, 29 Dec 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटोे : 20सेक्टर एक में सफाई करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व अन्य। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के सेक्टर एक में शनिवार को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक ने शहर के लोगों के साथ सफाई की। साथ ही शहरवासियों को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की शपथ दिलाई।
सेक्टर एक रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का संकल्प लिया। विधायक ने खुद झाड़ू से शॉपिंग कॉम्पलेक्स में सफाई की। आई लव रेवाड़ी की थीम पर चलाए जा रहे साप्ताहिक अभियान के दौरान विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके माध्यम से प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सफाई योद्धाओं को शहर को साफ और सुंदर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव की अगुवाई में सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया और ज्ञापन सौंपा। इसमें शॉपिंग कॉम्पलेक्स को विकसित करने, धार्मिक भूखंड आवंटित करने, नई सीवर लाइन डालने, खिलौना पार्क विकसित को करने, नाले को पक्का कराने आदि मांग की गई। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने विधायक को साहित्य भेंट किया। समाजसेवी संजय डाटा व शिवकुमार सिंहल ने सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर रिपुदमन गुप्ता, मनोज यादव, त्रिभुवन भटनागर, भूपेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र यादव प्रधान, यशपाल प्रधान, हर्ष यादव प्रधान, निरंजनलाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, संजय डाटा, पृथ्वी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें