रेवाडी। संबोधित करते नवनियुक्त सेशन जज जीएस वाधवा। स्रोत : अधिवक्ता
रेवाडी। स्थानांतरित जज और पदोन्नति प्राप्त जजों काे जिला बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया। सभी न्यायिक अधिकारियों ने जिला बार एसोसिएशन की तारीफ करते हुए अपने कार्यकाल को बेहतर बताया। जिला न्यायालय से आठ न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरित किया गया है। वहीं जिला और सत्र न्यायाधीश जीएस वाधवा ने कार्यभार संभाल लिया है। एक न्यायाधीश को पदोन्नति कर जिले में ही तैनात किया गया है।
जिला बार एसोसिएशन के बार रूम में दोपहर में एक कार्यक्रम में नए न्यायिक अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्थानांतरित जजों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। जिला न्यायालय से अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश सरताज बांसवाना, लीगल एड की सीजेएम वर्षा जैन, सीजेएम विनीत सपड़ा, सिविल जज सीनियर डिवीजन रितु यादव, जूनियर जज रूपा, कोपल चौधरी, हरलीन कौर और ऋषभ अग्रवाल का स्थानांतरण अन्य कोर्ट में किया गया है। इसके अतिरिक्त एसीजेएम रहे पीयूष शर्मा को पदोन्नति कर रेवाड़ी में ही अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति दी गई है।
इंसेट
एसोसिएशन के संबंध मधुर हैं : प्रधान
सभी न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने कहा कि न्यायिक अधिकारी और बार एसोसिएशन के संबंध मधुर हैं। इनके व्यवहार से ही नए-नए अधिवक्ताओं को भी सीखने का मौका मिलता है। जिला सत्र न्यायाधीश जीएस वाधवा ने कहा कि जिला में काफी अच्छा महसूस हो रहा है। अधिवक्ताओं के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगे। कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे।
रेवाडी। संबोधित करते नवनियुक्त सेशन जज जीएस वाधवा। स्रोत : अधिवक्ता