फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानान्तरण और सेवानिवृत्ति नौकरी का हिस्सा : लक्ष्मण

विज्ञापन
मीडिया सेंटर कोसली में शुक्रवार को राजबीर सिंह को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण होना सरकारी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। ऐसे में कर्मचारी और अधिकारी को नौकरी के दौरान हमेशा मन लगाकर ड्यूटी करनी चाहिए। वह शुक्रवार को मीडिया सेंटर कोसली में बीपीडब्ल्यू राजबीर सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन ड्यूटी से रिटायर अवश्य होना पड़ता है। उन्होंने कहा, जब कर्मचारी नियुक्त होता है, उसकी सेवानिवृत्ति का दिन भी उसी दिन निर्धारित हो जाता है। ऐसे में कर्मचारी को अपने सेवाकाल के दौरान अच्छे कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा सकारात्मकता का भाव रखने वाला व्यक्ति जीवन में कभी रिटायर नहीं होता। उसे सकारात्मक भाव रखते हुए अपना बाकी समय समाजसेवा के लिए निकालना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में राजबीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने दूसरे कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में आने का अवसर बहुत मुश्किल से मिलता है, लेकिन जिसे मिलता है। उसे निस्वार्थ भाव व निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए तथा अपनी ड्यूटी हर समय तत्परता से जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर डीएसपी मुकेश कुमार, कैंटीन प्रबंधक मेजर शिव कुमार, जसवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें