फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण 5 और 6 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा के निर्देशन में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी और बीएलओ इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5 व 6 फरवरी को 72-बावल (अजा), 73-कोसली और 74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (प्रथम व द्वितीय), अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए 72-बावल (अजा) विधानसभा का स्थान पीएम राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल, 73-कोसली विधानसभा के लिए लघु सचिवालय कोसली के प्रथम तल पर स्थित मीटिंग हॉल और 74-रेवाड़ी विधानसभा के लिए बाल भवन मीटिंग हॉल, रेवाड़ी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित हों और प्रशिक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें